फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वर्षांत के जश्न के बीच एसएसजे परिसर में जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 01 Jan 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रावास में वर्षांत के जश्न के बीच छात्रों और कुछ अन्य स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। घटना में दो छात्रों को चोट आई, इनका बेस अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर के छात्रावास में रविवार देर रात वर्षांत का जश्न चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच कुछ स्थानीय युवक छात्रावास में घुस गए। छात्रों और युवकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घायल दो छात्रों को उपचार के बाद बेस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। इधर, कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें