फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार माह से लोधिया का व्यक्ति लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sun, 04 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोधिया से लापता हुए व्यक्ति का चार माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्राम लाट, पोस्ट लोधिया, जिला अल्मोड़ा निवासी निर्मला आर्या ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि तीन जनवरी को पिता रमेश राम घर से सुबह आठ बजे बिना बताए कहीं चले गए। उसके बाद घर वापस नहीं लौटे। रिश्तेदारी और अन्य स्थानों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उनका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। बेटी ने पुलिस से पिता को खोजने की गुहार लगाई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें