फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो पक्षों में मारपीट, एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Mar 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद सहित अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हो गया है। देवेंद्र बिष्ट का आरोप है कि मारपीट करने वाला एक व्यक्ति खुद को भाजपा नेता बता रहा था।
विज्ञापन

पूर्वी पोखरखाली निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने तहरीर दी। देवेंद्र ने बताया कि बीते 14 मार्च को शाम करीब 6.30 बजे वह अपने भाई जगमोहन सिंह बिष्ट के साथ एनटीडी में स्थित शराब की दुकान के पास कैंटीन से खाने का सामान ले रहे थे। तभी कैंटीन के बाहर से कुछ लोग उन्हें गालियां दे रहे थे।
दोनों भाई बाहर आए तो धर्मेंद्र बिष्ट ने अपने साथी भुवन कांडपाल, राजकुमार, हनीयो, विक्की के साथ उन पर हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। देवेंद्र का कहना है कि धर्मेंन्द्र बिष्ट ने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए कहा कि वह भाजपा जिला महामंत्री है और बहुत ऊपर तक पहुंच है। दोनों को कभी निपटा सकता हूं।
विज्ञापन

इधर धर्मेन्द्र बिष्ट निवासी एनटीडी ने भी तहरीर दी। बताया कि ढुंगाधारा निवासी जगमोहन बिष्ट और उसका बडा भाई देवेंद्र बिष्ट बीते कई दिनों से उन्हें गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सोशल मीडिया, फेसबुक के माध्यम से उनकी छबि खराब कर रहे हैं। इससे उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के बाद सात नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें