फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किरायेदार पर मकान मालिक के साथ गाली-गलौज का आरोप, केस दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मकान मालिक ने किरायेदार पर गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के हीरांडुगरी निवासी रचना विलसन ने पुलिस को बताया कि माह सितंबर 2024 से जीवंती उसका बेटा और उसकी बेटी उसके घर में किराये में रह रही थी। कुछ दिन पहले महिला का पति भी यहां रहने आया। वह शराब पी कर घर में मारपीट, गालीगलौज, तोड़फोड कर रहा था। उन्होंने किरायेदार को घर खाली करने को बोला। आरोप लगाया कि जीवंती ने लंबे समय से किराया नहीं दिया। शाम को किरायेदार बिना किराया दिए और बिल भरे चुपके से घर खाली कर जा रही थी। इसकी सूचना उन्होंने 112 में दी। आरोप लगाया कि महिला का पति उनके नंबर में काल कर गालियां देकर धमकाने लगा। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें