फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2024 06:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। पुलिस ने रानीखेत के कैंट इलाके में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि एक युवती ने तहरीर देकर बताया था किक अज्ञात युवक ने रविवार की रात में उसके घर में घुरकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था पुलिस ने कई जगह छापे मारे और मामले की पड़ताल करते हुए इस मामले में प्रशांत मेहता निवासी ग्राम सूफी मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुस गया था और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें