फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 10.78 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस और एसओजी ने 10.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने रानीखेत तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज गति से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने अपनी जेब से सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। पुलिस टीम ने फेंके गए सामान को देखा तो स्मैक निकली। पुलिस ने 29 वर्षीय युवक रविंद्र बिष्ट ग्राम पंचायत स्यूना जौली राजस्व क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। स्मैक 10.78 ग्राम निकली। उसके खिलाफ धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही बाइक (यूके01सी-1424 केटीएम) को भी सीज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें