फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मिर्च से लदी पिकअप खाई में गिरी, छह व्यापारी घायल

Sat, 22 Mar 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान थानांतर्गत चौड़ी घट्टी के निकट पनुवादोखन बैंड पर पिकअप 70 फीट खाई में गिर गई। इसमें छह व्यापारी घायल हो गए जो गांवों से मिर्च खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। एक गंभीर घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को पिकअप भतरौंजखान से मिर्च लेकर स्वार जिला रामपुर (यूपी) जा रही थी। इसमें छह व्यापारी सवार थे। दोपहर ढाई बजे संतुलन गड़बड़ाने से पनुवादोखन बैंड के पास पिकअप खाई में गिर गई। सूचना पर थाना भतरौंजखान से पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह व्यापारियों को खाई से रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से पीएचसी भतरौंजखान पहुंचाया।
घायलों में स्वार रामपुर निवासी अय्यूब पुत्र महमूद, नन्हे पुत्र गुलाम, जलीस पुत्र गुलाम साबिर, राकिब पुत्र साबिर, शफी अहमद पुत्र अब्दुल हकीम और अकरम पुत्र छोटे शामिल हैं। अकरम को ज्यादा चोटें आने से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है, जबकि अन्य पांच घायलों को कम चोटें होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें