फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गालीगलौज करने पर एक परिवार के लोगों को पीटा

Wed, 28 May 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करबला में गालीगलौज करने से रोकने पर एक परिवार के लोगों को धारानौला निवासी और अन्य ने उन्हें पीट दिया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को धीरज सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी करबला दुगालखोला अल्मोड़ा ने तहरीर देकर बताया कि 11 बजे अपनी दुकान के पास गाड़ी लगाने के लिए रोके तो अंकित कनवाल निवासी खत्याड़ी, आशु बोरा निवासी धारानौला और अज्ञात व्यक्ति दुकान के सामने गालीगलौज कर रहे थे। उन्हें गालीगलौज न करने को कहा तो उन्होंने जानलेवा हमला कर मोबाइल तोड़ दिया। बीच बचाव करने आई मां चंपा बिष्ट के साथ उन्होंने अभद्रता की और उनका मंगलसूत्र तोड़ दिया। जो अभी तक नहीं मिला है। इस दौरान जीजा बिशन सिंह खोलिया बीच बचाव में आए तो उनके सिर पर ईंट मार दिया। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट लग गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें