फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों ने घरातियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बराती ने दुल्हन पक्ष के तीन घरातियों के खिलाफ थाना बैजनाथ में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घराती पक्ष के लोगों ने बराती पक्ष के एक प्रभावशाली पक्ष के नेता के खिलाफ बरात में उत्पात मचाने और अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। विकासखंड बागेश्वर के एक गांव से शुक्रवार को विकास खंड गरुड़ के एक गांव में बागेश्वर के एक गांव से बरात आई थी। बरात के दौरान वर और वधू पक्ष के कुछ युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। बराती महेंद्र सिंह परिहार ने गरुड़ विकासखंड के हिमांशु, अर्जुन सचिन आदि नाम के कुछ घरातियों के खिलाफ थान बैजनाथ में तहरीर दी थी। पुलिस ने एक बराती की तहरीर पर तीन घरातियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 147 तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही नामजद की गिरफ्तारी होगी। प्राथमिकी गलत मिलने पद रिपोर्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें