फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर एकता और आईएएस चयनित सौम्या सम्मानित 

Thu, 03 Aug 2017 10:01 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एकता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


 होटल एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर जिले की हस्तियों समेत कइयों को सम्मानित किया। इसके तहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कोच लियाकत अली और आईएएस में चयनित सौम्या गुुरुरानी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिखर होटल सभागार में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एकता और सौम्या की उपलब्धि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने एकता और सौम्या की उपलब्धि से युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकश चंद्र जोशी ने कहा कि दोनों ने जिस मुकाम को हासिल किया है, उससे शहरवासी गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर एकता की माता तारा बिष्ट, पिता कुंदन सिंह बिष्ट, सौम्या की माता नमिता गुरुरानी और पिता नवीन गुरुरानी को भी सम्मानित किया गया। संचालन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने किया। इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान होटल एसोसिएशन के सचिव हरीश जोशी, हेम गुरुरानी, पूरन अधिकारी, अजय अग्रवाल, बद्री विशाल अग्रवाल, अजय वर्मा, कुंदन सिंह, मोहन रायल, पंकज सुनील अग्रवाल, अमरजीत सिंह, पूरन अधिकारी, पंकज खंपा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, रीता दुर्गापाल आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें