फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी बैंक में हाथ बंटा रही महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट

विज्ञापन
लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन की पहल पर संचालित रोटी बैंक में गरीबों और जरूरतमंद? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा हुक्का क्लब में रोटी बैंक संचालित किया जा रहा है। यहां रोजाना भोजन के सैकड़ों पैकेट बनाकर गरीबों, मजदूरोें, श्रमिकों को खाना खिलाया जा रहा है। स्वयंसेवियों के साथ ही नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट एकता बिष्ट भी रोटी बैंक में भोजन पैकेट पैक करने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन

रोटी बैंक के माध्यम से शहर के जरूरतमंदों के लिए खाना बनाया जा रहा है। एकता भी लॉकडान के दौरान घर पर ही हैं। उनके घर के पास ही हुक्का क्लब में रोटी बैंक संचालित हो रहा है। अन्य लोगों के साथ ही एकता भी रोटी बैंक में मदद को आगे आई हैं। वह यहां भोजन पैकेटों को पैक करने में सहयोग कर रही हैं।
उन्होंने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सभी लोगों को घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन करना होगा। तभी कोरोना महामारी के बचाव हो सकता है। आशा जताई कि टीम के रूप में कार्य करते हुए भारतवासी जल्द ही कोरोना महामारी पर विजय पा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें