सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैड़ा क्रिकेट क्लब दियारी की ओर से दियारी गांव में बदरीनाथ ट्राफी सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच क्षेत्र पंचायत इलेवन ने जीता।
उद्घाटन मैच क्षेत्र पंचायत इलेवन और कैड़ा क्लब दियारी के बीच खेला गया। कैडा क्लब दियारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में क्षेत्र पंचायत इलेवन ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया।
क्षेत्र पंचायत इलेवन की ओर से विनोद मेहरा ने 37 रन, नंदन गोस्वामी ने 21 रन बनाए। कैड़ा क्लब दियारी की ओर से बलवंत ने 23 रन, हरीश जोशी तीन विकेट लिए। विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मंडल अध्यक्ष खडक सिंह नेगी, ठाकुर सिंह, हरीश पांडे, दलीप सिंह, मोहन सिंह, शिव सिंह, प्रताप गैड़ा आदि मौजूद थे।