फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश तिवारी टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला राजपूत रॉयल ने जीता

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मौजूद विजेता टीम के खिलाडी व मुख्य अतिथि मनोज तिवारी। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के हीरा डुंगरी मैदान में योगेश तिवारी टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार रात खेला गया। इसमें राजपूत रॉयल ने पपरशैली की टीम को नौ रन से हराया। विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मुख्य अतिथि डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. मनीष पंत ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर रॉयल राजपूत ने 10 ओवर में 41 रन बनाए। जवाब में पपरशैली की टीम 32 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह राजपूत रॉयल ने नौ रन से मैच जीत कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इसमें विजेता को 18000 और उपविजेता को 9000 की राशि दी गई। राकेश बिष्ट और कुणाल शेली निर्णायक थे। कार्यक्रम का गिरीश धवन ने संचालन किया। इस दौरान दर्शन रावत अकरम खान, भुवन तिवारी, आबिद अली, रक्षित तिवारी, पंकज कांडपाल, लिली, प्रदीप परिहार, सोनू मटियानी, टीटू पंत, तारु तिवारी, हेम तिवारी, धीरू मर्तोलिया आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें