फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्तौड़ा बी की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
ौड़ाखाल में क्रिकेट की विजेता टीम को चैंपियन ट्राफी सौंपते सामाजिक कार्यकर्ता डा. प्रमोद नैनवाल - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सगनेटी डौलाखाल स्थित महाकालेश्वर महादेव ग्रीन ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पस्तौड़ा बी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और समाजसेवी जसोज सिंह बिष्ट के सानिध्य में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 40 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पस्तौड़ा बी और नमला गोलज्यू की टीमों के बीच भिड़ंत हुईं। रोमांचक मुकाबले में पस्तौड़ा 130 रनों के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। मुख्य अतिथि डॉ. नैनवाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल युवाओं को सही दिशा की ओर लेकर जाते हैं। डॉ. नैनवाल ने सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी बांटे। वहां दीप राज नेगी, हरीश बिष्ट, राकेश नेगी, हरपाल बिष्ट, श्याम सिंह नेगी, चंदन नेगी, दीप पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें