खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। मिनी ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्पोर्ट्स क्लब सिमार क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करा रहा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मुकाबले में बिलेख की टीम ने सिमार को छह विकेट से पराजित किया।
मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमार एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में ग्रामीण क्लब बिलेख की टीम ने चार विकेटों के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। बिलेख के कप्तान मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता में 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वहां दीपक पाठक, हिमांशु भरड़ा, कैलाश सिंह, गिरीश सिंह, रमेश भरड़ा, राम सिंह आदि थे।