फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद एकादश ने जीती ऐरोड़ क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरोड़ क्रिकेट प्रतियोगिता हिंद एकादश रानीखेत की टीम के नाम रही। फाइनल में हिंद एकादश ने श्री श्री ऐरोड़ की टीम को 49 रनों से हरा दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश निर्माण सलाहकार समिति के सदस्य दीपक पंत और बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


ऐरोड़ में खेले गए फाइनल मुकाबले में हिंद एकादश रानीखेत ने पहले खेलते हुए 18 ओवर में कुल 113 रन बनाए। जवाब में श्री श्री ऐरोड़ की टीम 12 ओवर में 64 रनों पर सिमट गई। हिंद एकादश के कुंदन ने पांच विकेट लिए।

 उन्हें मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि हिंद एकादश के ही चंदन सिंह मैन ऑफ द सिरीज रहे। इस अवसर पर खनियां के प्रधान राजेंद्र बिष्ट, कैलाश अधिकारी, प्रमोद अधिकारी, राजेंद्र माहरा, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें