फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीनाचौरी के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Fri, 13 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैरखूना क्रिकेट क्लब की ओर से जय भूमिया देवता गीनाचौरी के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच बैरखूना एकादश की टीम ने जीत लिया। उद्घाटन मैच बैरखूना एकादश और डढ़रिया टीमों के बीच खेला गया। बैरखूना की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 83 रन बनाए।
विज्ञापन


 जवाब में डढ़रिया की टीम आठ ओवर में 68 रन बना कर आउट हो गई। मैन आफ द मैच ललित मोहन को दिया गया। उन्होंने दो विकेट लिए और 18 रन बनाए। इससे पहले मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि जय भूमिया देवता गीनाचौरी के मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान मोहन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह बोरा, प्रवीण सिंह, बलवंत सिंह रावत, कमल सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें