फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शवदाह स्थल से हटीं अधजली लकड़ियां

Mon, 19 Feb 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम के पास स्थित शवदाह स्थल की सफाई करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश के बाद हुई सफाई
विज्ञापन

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के बिल्कुल पास अधजली लकड़ियों और मानव अवशेषों से पटे शवदाह स्थल की आखिरकार सफाई हुई है। एसडीएम एनएस नगन्याल के निर्देश के बाद मंदिर समिति ने शवदाह स्थल की सफाई कर भक्तों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाई है।
संवाद न्यूज एजेंसी ने इस समस्या को रविवार के अंक में जागेश्वर धाम की खूबसूरती को लग गई नजर शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम भनौली एनएस नगन्याल ने मंदिर समिति को यहां सफाई के निर्देश दिए। समिति ने सजगता दिखाते हुए यहां लगे जधजली लकड़ी के ढेर को जलाते हुए यहां सफाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-जागेश्वर धाम के पास शवदाह स्थल में सफाई के निर्देश मंदिर समिति को दिए गए थे। यहां अधजली लकड़ियों को जलाकर सफाई की गई। - एनएस नगन्याल, एसडीएम, भनौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें