फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ उमड़ने के बाद भी लोग नहीं कर रहे सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में सुबह बाजारों में काफी भीड़ रही। खचाखच भरे बाजार में लोग सुरक्षित दूरी का पालन करना ही भूल गए। दोपहर दो बजे बाद बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम पांच बजे बाद कर्फ्यू लागू होने के बावजूद लोगों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह दुकान खुलते ही बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। दोपहर में दो बजे बाद दुकानों के शटर गिर गए और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। जरूरी चीजों की दुकानें खुलीं रहीं।
नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला समेत अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय बाजार खुला। इस दौरान काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। इससे बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

बाजारों में लोगों की काफी भीड़ होने के बावजूद लोग दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। दोपहर दो बजे बाद दुकानें बंद हो गई थी। शराब की दुकानें भी दो बजे बाद बंद रही। हालांकि सब्जी की दुकानें देर शाम तक खुली थी। इससे बाजारों में सुनसानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें