फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में तैनात हुई सीपीयू

Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की तैनात कर दी गई है। अल्मोड़ा राज्य का पहला ऐसा पहाड़ी नगर है जहां सीपीयू तैनाती की गई है। अब तक राज्य के चुुनिंदा मैदानी शहरों में ही सीपीयू काम कर रही है। बृहस्पतिवार को डीएम सविन कुमार बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सीपीयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बाइकों से नगर में फ्लैग मार्च किया।इस मौके पर डीएम बंसल ने लोगों से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग का आह्वान किया। एसएसपी ने बताया सीपीयू की दो टीमें बनाई गई हैं।

पहली टीम में प्रेम सिंह पवार और अनिल धामी हैं और दूसरी टीम में ईश्वर सिंह और प्रकाश सिंह हैं। पहली टीम का कार्य क्षेत्र करबला से लक्ष्मेश्वर और दूसरी टीम का  करबला से सिकुड़ा बैंड तक रहेगा। कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाया जाएगा और वाहन सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें