फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में दिया धरना

Sat, 24 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने से नाराज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर एक ऐसे देश के मुखिया को मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है, जिसने दुनिया भर में कई देशों पर हमला कर उनकी संप्रभुता को नष्ट करने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पश्चिम एशिया के देशों जैसे इराक, लीबिया, सीरिया में सैन्य हस्तक्षेपों के जरिए सरकारों, देशों को अस्थिर कर रहा है। फिर उन्हें निशाना बना रहा है।

अमेरिका उस इजराइल का संरक्षक, समर्थक है, जिसने फिलीस्तीनी भूभाग, अरब इलाकों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अमेरिकापरस्त नीति पर चल रही है जो एक स्वतंत्र गुटनिरपेक्ष विदेश नीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, भाजपा ने हिंदुत्ववादी ताकतों को उन्मुक्त कर दिया है। जिससे भारतीय गणराज्य के धर्मनिरपेक्ष, जनतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद सरकार ने गणतंत्र दिवस पर अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


बाद में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। धरना, नारेबाजी करने वालों में पार्टी के जिला सचिव दिनेश पांडे, सुनीता पांडे, आरपी जोशी, सुशील तिवारी, राधा नेगी, शिवराज नेगी, मुमताज अख्तर, स्वप्निल पांडे, कुबेर बिष्ट, राजेंद्र मेहता आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें