अल्मोड़ा। दुग्घ संघ अल्मोड़ा जल्द बाजार में आधा और एक लीटर पॉलीपैक में गाय का दूध उतारेगा। अभी कीमत का निर्धारण नहीं हुआ है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया कि आंचल के अन्य दूध की तरह ही गाय का दूध भी उत्तम और स्वास्थ्य वर्धक है। संघ के प्रभारी प्रधान प्रबंधक अरुन नगरकोटी ने बताया कि वर्तमान में गायों का पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध है। गाय के दूध की लॉचिंग की तैयारी अंतिम चरण में हैं। अल्मोड़ा में 250 और बागेश्वर जिले में 60 दुग्घ समितियां है। गांव के कई पशुपालक दुग्ध समितियों में दूध देते हैं। संघ वर्तमान में 11 हजार लीटर दूध और अन्य पदार्थो की बिक्री करता है।