फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के चलते नगर और ग्रामीण बाजारों में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/लमगड़ा/मौलेखाल/सोमेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान रविवार को भी अल्मोड़ा के बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

कर्फ्यू के बावजूद नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों के कुछ क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर दोपहर 12 बजे बाद भी खुले रहे। लोगों की आवाजाही पूर्णत: बंद की गई थी लेकिन रविवार को भी कुछ लोग अनावश्यक घूमते दिखे।
जिला प्रशासन की ओर से हर शनिवार और रविवार को जिले में पूर्णत: कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। रविवार को सिर्फ पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर ही खुले थे। अल्मोड़ा के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार, खजांची आदि बाजारों में सुनसानी रही।
विज्ञापन

कर्फ्यू के बाद भी नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों के कुछ हिस्सों में मेडिकल स्टोर दोपहर 12 बजे बाद भी खुले रहे। कर्फ्यू के बाद भी कुछ लोग अनावश्यक घूमते दिखाई दिए।
इधर लमगड़ा ब्लॉक के लमगड़ा बाजार, जलना, शहरफाटक, छड़ौजा, दुबरौली, मोतियापाथर, जैंती, बिरखम, पुभाऊ, भनोली, मौलेखाल क्षेत्र के मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, पैंसिया, हिनौला, मरचूला, डोटियाल, मानिला आदि बाजार में भी कर्फ्यू का व्यापक असर रहा। सोमेश्वर बाजार में भी कर्फ्यू के चलते सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें