फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा और बागेश्वर की लोक अदालत में 412 वादों का निपटारा

Sat, 08 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 261 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। इस मामलों की सुलह राशि 1.67 करोड़ से अधिक रही। न्यायालयों में पांच बैंचों में न्यायालयों में लंबित 100 और 161 बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की गठित बैंच में 60 मामले रखे गए। इसमें क्रिमिनल कंपाउंडेबल, एनआई एक्ट, वैवाहिक वाद और ट्रैफिक चालान शामिल थे। इसमें कुल सुलह राशि 14,45700 रुपये रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा बैंच में न्यायालय संबंधी 10 वादों और 161 बैंक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें सिविल वाद, एनआई एक्ट, वैवाहिक और बैंक प्री लिटिगेशन के मामले शामिल थे।
इसकी समझौता राशि 12,302498 तय की गई। सिविल जज रानीखेत बैंच में 11 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें क्रिमिनल कंपाउंडेबल, एनआई एक्ट और ट्रैफिक चालान के मामले शामिल रहे। इसमे कुल सुलह राशि 17,05960 रही। सिविल जज द्वाराहाट बैच में नौ वादों का निस्तारण हुआ। इसमें एनआई एक्ट, वैवाहिक वाद और ट्रैफिक चालान संबंधी मामले शामिल थे। इस बैंच में कुल सुलह राशि 4,84500 रही। वहीं सिविल जज भिकियासैंण बैंच में क्रिमिनल कंपाउंडेबल, एनआई एक्ट, वैवाहिक वाद, सिविल मामले सहित 10 वादों का निस्तारण किया गया। इसकी सुलह राशि 8,50500 तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें