बस में सवार होकर गंतव्य की ओर जाते बाहर से आए यात्री।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दिल्ली में कोरोना के काफी मामले सामने आए हैं, लेकिन दिल्ली से अल्मोड़ा आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए अल्मोड़ा में कोई व्यवस्था नहीं है। दिल्ली और गुरुग्राम से अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर और बेतालघाट के लिए अल्मोड़ा डिपो की ही हर रोज सात बसें आती हैं। इनमें सैकड़ों यात्री दिल्ली से अल्मोड़ा आते हैं, लेकिन दिल्ली से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की अल्मोड़ा में कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे हालत में कभी भी दिल्ली से कोई संक्रमित व्यक्ति अल्मोड़ा पहुंच सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दिल्ली अथवा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था करवानी चाहिए।