फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में लग रही अनावश्यक भीड़ से बन रहा दबाव

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी रोगियों की भीड़। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अस्पतालों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के अलावा अन्य लोंगों की भीड़ भी अनावश्यक रूप से अस्पताल में हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण काल में अस्पताल में भीड़ बढ़ने से अस्पताल प्रशासन भी काफी चिंतित है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है कि अनावश्यक रूप से अस्पताल में भीड़ जमा न करें।
विज्ञापन

जिला, महिला और बेस अस्पताल में खून, बलगम, पेेशाब की जांच समेत अल्ट्रासाउंड कराने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में काफी भीड़ रही। इस दौरान फिजिशियन, सर्जन के कक्ष में भी भीड़ रही। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि वह लोगों से संक्रमण काल में जन सहयोग की अपील कर रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को अपने साथ अन्य लोगों को नहीं लाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सरकार द्वारा दी जा रही गाइड लाइनों का पालन करने की अपील की है।
अल्मोड़ा। संक्रमण से बचाने के लिए जिला अस्पताल में छह बैड का आइसोलेशन वार्ड पहले से ही तैयार है। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में केवल संक्रमित रोगी को ही रखा जाता है इसलिए एहतियातन आवागमन के लिए सिर्फ एक गेट ही खोला गया है। संक्रमित रोगी के उपचार के लिए डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स के अलावा मास्क, दस्ताने, आक्सीजन सिलिंडर आदि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें