फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन का निरीक्षण करतीं सीएमओ। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए तैयारियां तेज होने लगी हैं। 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए महानिदेशालय देहरादून से कोविडशील्ड वैक्सीन प्राप्त कर ली गई है। बृहस्पतिवार रात वैक्सीन अल्मोड़ा पहुंच गई है। अल्मोड़ा जिले के विभिन्न केंद्रों के अलावा बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए भी यहीं से कोल्ड चेन के माध्यम से वैक्सीन वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

दो ड्राई-रन के बाद अल्मोड़ा जिला अब कोरोना टीकाकरण के लिए तैयार है। 16 जनवरी को जिले में टीकाकरण की शुरुआत होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार की रात अल्मोड़ा के बेस अस्पताल स्थित क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर में कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र में कोल्ड चेन के माध्यम से वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि अल्मोड़ा में वैक्सीन पहुंचने के बाद बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए भी यहीं से वैक्सीन वितरित की जाएगी। इसके लिए दोनों जिलों को पूर्व में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग को चिह्नित किया गया है, जिसका सीधा प्रसारण वेब कास्टिंग द्वारा किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के लिए 6970 वैक्सीन, बागेश्वर के 3320 और पिथौरागढ़ के लिए 5820 वैक्सीन प्राप्त की गई है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें