अल्मोड़ा। जिले को मिली 20 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन अल्मोड़ा पहुंच गई है। बुधवार से जिले में पहले की तरह नियमित रूप से टीकाकरण शुरू हो सकेगा।
इधर विभाग की ओर से अब जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र को रैमजे इंटर कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार से रैमजे में ही टीका लगाया जाएगा।
बीते कुछ दिनों से जिले में वैक्सीन का संकट बन गया था। इसके चलते कई केंद्रों में इन दिनों टीकाकरण बुरी तरह प्रभावित था। बाद में देहरादून और नैनीताल जिले की ओर से कोवैक्सीन मिलने के बाद कुछ केंद्रों में टीकाकरण शुरू किया गया।
इधर बीते सोमवार को राज्य सरकार की ओर से अल्मोड़ा को 20 हजार डोज टीके की मिली। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में 20 हजार डोज कोविशील्ड पहुंच गई है।
इसके बाद वैक्सीन को तमाम टीकाकरण केंद्रों में भेज दिया गया है। अब बुधवार से तमाम केंद्रों में टीकाकरण नियमित रूप से संचालित हो सकेगा। उधर विभाग की ओर से अब जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र को रैमजे इंटर कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है।