अल्मोड़ा। तल्ला लखनपुर पट्टी के अंतर्गत बाड़ेछीना की 50 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार नहीं होगी। रामलीला कमेटी ने अगले साल भव्यता के साथ रामलीला मंचन करने का निर्णय लिया है।
रामलीला कमेटी की ओर से तल्ला लखनपुर पट्टी के अंतर्गत बाड़ेछीना कस्बे में हर साल नवंबर में रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला देखने लखनपुर पट्टी के पांडेतोली, कुमोली, जोगयुड़ा, चनोली, पल्युं, सिमखल्याशील, बाडे़छीना, सुपई, छानी, अलई, बमनतिलाड़ी, खासतिलाड़ी, दिगोली, चिराला, कुंजरतौड़ा, पुनाकोट, डुंगरी, उडलगांव, पेटशाल, बज्योली, चतुरभोज, फुलाड़ी, लमुडियार, उटियां, कुंजवरगल समेत कई दूरस्थ गांवों से लोग पैदल चलकर रामलीला देखने आते थे।
कमेटी के निदेशक हेम तिवारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार बाड़ेछीना की 50 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन स्थगित कर दिया गया है।