Corona positive isolate elderly woman dies during treatment
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। रानीखेत निवासी एक महिला की कोरोना से मौत हो गई है। महिला बेस अस्पताल में आइसोलेट थी। रविवार देर रात उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी 76 वर्षीय महिला की 28 अक्तूबर को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया था। रविवार को महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद देर रात महिला ने कोविड सेंटर बेस अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि बुजुर्ग महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया जा कहा था, लेकिन इसी बीच मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित कुल आठ मरीजों की मौत हो गई है।