फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव, प्रशासन को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल के आइसोलशन सेंटर में आइसोलेट तीसरे युवक का सैंपल भी निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को काफी राहत महसूस हुई है। बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट थाइलैंड और दुबई से अल्मोड़ा पहुंचे तीन युवकों में से दो युवकों की सैंपल रिपोर्ट बीते दिन निगेटिव आ गई थी जबकि तीसरे युवक की रिपोर्ट का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बेसब्री से इंतजार कर रहा था। तीनों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे।
विज्ञापन

मालूम हो पांच दिन पूर्व दो युवक थाइलैंड से अपने गांव चौंसली और तीसरा युवक दुबई से अपने गांव बख पहुंचा था। विदेश से आने पर सतर्क गांव के प्रधान ने तुरंत बेस अस्पताल को सूचना दी। तीनों युवकों को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। जिसके बाद बेस अस्पताल की टीम ने तीनों को आइसोलेशन सेंटर में रख दिया और उनके सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे थे। इधर पिछले चार दिनों से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अलावा आम जनता भी सैंपल रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार करते दिखी। लोग बाजार में भी तीनों मरीजों के सैंपल रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें