फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया था भतीजी के नामकरण संस्कार में गुरुग्राम, कोरोना संक्रमित होकर लौटा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रवासियों के आने के बाद लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण रानीखेत क्षेत्र के ग्रामीणों की नींद उड़ी है। रविवार को तहसील से एक और व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। जिले में 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें आठ से अधिक मामले रानीखेत उपमंडल से हैं।
विज्ञापन

रविवार को बिल्लेख गांव में 40 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक 13 मार्च को अपनी भतीजी के नामकरण संस्कार में शामिल होने गुुरुग्राम गया था। लॉकडाउन के चलते वह वहीं फंस गया। 10 मई को रोडवेज की बस से अपने छोटे भाई, बहू, दो भतीजियों और हिड़ाम निवासी दीदी और जीजा के साथ गांव के लिए रवाना हुआ। 11 मई की दोपहर यह लोग अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा से यह सभी लोग रोडवेज बस से भुजान आए। भुजान से हिड़ाम निवासी के व्यक्ति की कार में सवार होकर गांव चले गए। गांव में भाई और उसके परिवार के साथ होम क्वारंटीन रहा। इस दौरान वह अपनी पत्नी और बच्चों से नहीं मिला। दो दिन पहले भाई में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को यहां संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया। रविवार को उसमें भी कोरोना की पुष्टि हो गई। इससे बिल्लेख गांव में हड़कंप मचा है। प्रशासन ने हालांकि वहां पहले से ही लोगों को होम क्वारंटीन किया है। चालक को भी संस्थागत क्वारंटीन कर लिया गया है। वहां नियमित रूप से मेडिकल जांच की जा रही है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें