प्रभात जोशी ने कोरोना पर बनाई मिनिएचर पेंटिंग
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर जहां संगीतकार नए गीत बना रहे हैं, वहीं चित्रकार भी इसमें पीछे नहीं हैं। अल्मोड़ा के वरिष्ठ चित्रकार प्रभात कुमार जोशी ने भी कोरोना की मिनिएचर पेंटिंग बनाई है। तल्लागल्ली जाखन देवी निवासी प्रभात खास तौर पर मिनिएचर पेंटिंग बनाते हैं। 1.3 सेमी के इन पेंटिंग को लेंस की मदद से देखा जा सकता है। प्रभात बताते हैं कि कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। मानवमात्र को इस मकड़जाल से दूर करने में सभी सरकारें लगी हैं। उन्होंने अपने इस चित्र में कोरोना की इस भयावहता को दिखाने की कोशिश की है। प्रभात ने मुख्य रूप से हिमालय और प्रकृति को लेकर कई मिनिएचर बनाए हैं। देश, विदेश के कला मर्मज्ञ उनके चित्रों की सराहना कर चुके हैं।