अल्मोड़ा। जिले में शनिवार को कोरोना के सात और मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 3313 पहुंच गई है,
जानकारी के अनुसार शनिवार को ताड़ीखेत और भिकियासैंण ब्लॉक में दो-दो, और अल्मोड़ा में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। नए सात मरीजों के साथ ही मरीजों की संख्या 3313 पहुंच गई है। जिसमें से 3249 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में फिलहाल 39 एक्टिव केस हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 25 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।