अल्मोड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। सभी मरीज अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के ही हैं। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए मरीज अल्मोड़ा के मनोज विहार, एनटीडी और रानीधारा के हैं। नए तीनों मरीजो के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3305 पहुंच गई है। 3239 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में कुल 41 एक्टिव मरीज हैं।