अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को जिले में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक मोहान चेकपोस्ट पर तैनात शिक्षक समेत दो अन्य लोग है। नए मरीजों के साथ अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 227 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में जिले के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें हवालबाग ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय पुरुष है। यह पूर्व में पॉजिटिव आए एक कोरोना मरीज के संपर्क में आया हुआ था। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं एक ताकुला ब्लॉक निवासी 73 वर्षीय महिला है, जो पिछले दिनों दिल्ली से आई थी। एक सल्ट ब्लॉक निवासी 43 वर्षीय शिक्षक है, जो मोहान चेकपोस्ट में ड्यूटी पर था। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की खोज की जा रही है। नए मरीजों के साथ अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 227 पहुंच गई है। जिसमें 200 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, दो लोगों की पूर्व में मृत्यु जबकि अब भी जिले में 24 एक्टिव केस बचे हुए हैं।