फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बरेली निवासी बैंक प्रबंधक मिला कोरोना रोगी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में बंद पड़ा एक निजी बैंक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एक निजी बैंक मैनेजर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को बैंक भी बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

नगर के निजी बैंक प्रबंधक लॉकडाउन से पहले अपने घर बरेली गया था। लॉकडाउन के कारण वह वहीं फंसा रह गया। कुछ दिन पहले घर से लौटने पर उसे अल्मोड़ा में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद वह ड्यूटी पर लौटा। सोमवार को ही बरेली में उसके भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। भाई में कोरोना की पुष्टि होने पर हाईरिस्क कांटेक्ट में आए मैनेजर के भी कोरोना सैंपल लिए गए। अगले दिन आधे दिन बाद बैंक में सुगबुगाहट के चलते कामकाज बंद कर दिए गए थे। इधर. बुधवार को मैनेजर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब बैंक कर्मचारियों समेत अन्य लोगों में हड़कंप मच है। बुधवार को बैंक बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मैनेजर नगर के क्वारंटीन सेंटर बने एक होटल में क्वारंटीन था। एहतियात के तौर पर क्वारंटीन मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब उसके संपर्क में आए होटल में रह रहे गेस्ट और कर्मचारियों समेत कुल 15 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। मैनेजर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से ही बाजार में अफवाहों का बाजार गरमाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें