फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में एक ही दिन में 21 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ रिकॉर्ड 21 मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव पाए गए इन लोगों में 10 ताकुला में, दो जागेश्वर, दो काकड़ीघाट में संस्थागत क्वारंटीन थे जबकि एक व्यक्ति बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इनमें एक को छोड़कर सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं। दो माह के बेटे के साथ मां भी पॉजिटिव मिली है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 45 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले पांच-छह दिनों से कोरोना पॉजिटिव की मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन शुक्रवार को एक साथ 15 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इन लोगों में से 10 ताकुला के रिजॉर्ट में, दो जागेश्वर, दो काकड़ीघाट के होटलों में संस्थागत क्वारंटीन थे, जबकि माट गांव निवासी एक व्यक्ति को बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। वह 24 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए माट गांव निवासी व्यक्ति में संपर्क में रहा था। आज पॉजिटिव पाए गए लोगों में दो सल्ट, चार हवालबाग, तीन लमगड़ा, दो ताड़ीखेत, दो भैंसियाछाना, दो चौखुटिया विकासखंड के निवासी हैं। पॉजिटिव पाए गए इन 15 लोगों की उम्र 22 से 43 साल के बीच है। इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित क्वारंटीन सेंटरों में पहुंची और सभी 15 लोगों को कई वाहनों से बेस अस्पताल लाया गया। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 पहुंच चुकी है। शुक्रवार को नौ और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पूर्व में भेजे गए सैंपलों समेत कुल 130 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
अल्मोड़ा। शुक्रवार शाम अल्मोड़ा जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन छह नए केसों में अब दो बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या अब 45 पहुंच गई हैं। जबकि दो लोग पूर्व में ठीक हो चुके हैं। सभी नए मरीजों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे केस से पहले ही भय बना हुआ है। अब नए केसों में दो बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के सबसे अधिक 21 पॉजिटिव केस मिले। दोपहर दो बजे तक मिली जानकारी के अुनसार 15 केस आए थे। इधर, देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में छह और संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें चौखुटिया ब्लॉक की दो महिलाएं और दो बच्चे, हवालबाग के एक और भैंसियाछाना का एक केस है। इनमें से एक बच्चे की उग्र सात और दूसरे की 12 वर्ष बताई गई है। आज पाए गए 21 पॉजिटिव केस के बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है। पूर्व में दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके और अब भी 43 सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार को सभी मरीजों को बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। सभी का अब अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें पांच दिल्ली से और एक मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें