फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। पॉजिटिव पाए गए इन लोगों में एक अल्मोड़ा के पास माट कसारदेवी, दो द्वाराहाट ब्लॉक, एक ताड़ीखेत, एक धौलादेवी निवासी (महिला) है। यह सभी लोग संस्थागत क्वारंटीन थे और बाहरी राज्यों से आए थे। जिले में एक साथ पांच मामले आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। पांचों को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए मामलों में दो लोग डीनापानी में दो बेस अस्पताल अल्मोड़ा में और एक रानीखेत में क्वारंटीन थे। इनमें कोडार ताड़ीखेत निवासी 20 वर्षीय युवक और तल्ली ग्वानी मजखाली निवासी युवक (20) दोनों हाल ही में मुंबई से लौटे थे, जबकि धौलीगड़ कांडागैर निवासी 54 वर्षीय महिला, रीची बिल्लेख निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और अल्मोड़ा के पास माट (कसारदेवी) निवासी 29 वर्षीय युवक हाल में गुरुग्राम से लौटे थे। इन पांचों के सेंपल पॉजिटिव आने के बाद सभी को इलाज के लिए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अल्मोड़ा जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो स्वस्थ हो चुके हैं जबकि रविवार के पांच पॉजिटिव सहित अब बेस अस्पताल में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 95 अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि पहले भेजे गए पांच सैंपलों की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। इनमें से अधिकतर हाल ही में महाराष्ट्र, गुरुग्राम आदि बाहरी जिले, राज्यों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें