फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में कोरोना वीरों का सम्मान

विज्ञापन
द्वाराहाट हैं कोरोनवीरों को सम्मानित करते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट। यहां कोरोना संक्रमण काल में हरसंभव मदद के लिए तैनात योद्धाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस, चिकित्सा विभाग व पर्यावरण मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें गुच्छ भी भेंट किए गए। उनके निस्वार्थ योगदान के लिए सराहना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डा.एस.एम.पलाधी ने 100 से अधिक जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री किट वितरित किए गए । डा.पलाधी ने इससे पूर्व पीएम केयर फंड में 50 हजार की राशि भी जमा करवाई थी। यहां मुख्य चौराहे पर पुलिस जवानों, चिकित्सा कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह व वरिष्ठ चिकित्सक डा.एस.एम. पलाधी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में इनके द्वारा किए गए कार्यों की कभी अनदेखी नहीं की जा सकती है। मुसीबत के इन दिनों में सामर्थ्य से अधिक कार्य कर इन योद्धाओं ने समाज के सम्मुख बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। मौके पर कोरोना योद्धाओं को फल भी वितरित किए गए। डा. पलाधी की ओर से बाद में दूनागिरि पैदल मार्ग पर लगभग 100 गरीब लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस कार्य में कैलाश भट्ट, मनोज भट्ट, भुवन चौधरी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें