जिला सहकारी बैंक द्वाराहाट शाखा का निरीक्षण करते डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित बैंक शाखाओं और समितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बैंक में आने वाला उपभोक्ता बैंक की नींव है। उपभोक्ता का सम्मान और उसके बैंकिंग कार्य निष्पादित करना बैंक के सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
लटवाल ने द्वाराहाट, मासी, चौखटिया में बैंक शाखाओं और समितियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक और समितियां लगातार आम जनता के मध्य कार्य कर रही हैं। सरकार सहकारिता को रोजगार का बड़ा साधन बनाना चाहती है, ताकि गरीब, युवा और किसानों को आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने द्वाराहाट में महिला जागरूकता कार्यक्रम में भागीदारी की। कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला समूहों को पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारी बैंक के माध्यम से मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐपण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील है। भ्रमण में उनके साथ नगर पंचायत द्वाराहाट के अध्यक्ष मुकुल साह, भूपेंद्र कांडपाल, ममता भट्ट, अनिल शाही, घनश्याम भट्ट, आशीष वर्मा, बैंक के निदेशक गणेश नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश भट्ट, पूर्व प्रमुख ममता भट्ट, विनोद भट्ट, शैलू साह, मेघा साह, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, संजय साह लोग थे।