फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: व्यापारियों को जोड़ने के बजाय तोड़ रहा व्यापार मंडल

Fri, 29 Dec 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यता को लेकर व्यापारियों में दोफाड़, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल पर तानाशाही रवैया अपनाने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। नगर में व्यापार संघ चुनाव को लेकर चल रहे सदस्यता अभियान के शुरुआती दौर में ही व्यापारियों में दो फाड़ हो गए हैं। कुछ व्यापारियों ने सदस्यता नहीं देने का आरोप लगाते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई तानाशाही रवैया अपनाकर ई व्यापारियों को व्यापार मंडल की सदस्यता से वंचित कर रही है, जबकि ये व्यापारी पूर्व में व्यापार मंडल के सदस्य थे और व्यापार मंडल के चुनाव में मतदान करते आए हैं। अब उन्हें व्यापार मंडल से अलग कर अपनी मनमानी चलाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापार मंडल व्यापारियों को जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों को सदस्यता देकर व्यापार मंडल में शामिल नहीं किया तो वह नए व्यापार मंडल का गठन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से मामले का समाधान करने की मांग की। यहां दिनेश गोयल, पूर्व जिला संयुक्त महामंत्री संजय साह रिक्खू, अजित कार्की, राजेंद्र तिवारी, मनोज पवार, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री युसुफ तिवारी, संगठन मंत्री परवेज सिद्दकी, मनोज बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- नियमानुसार सदस्यता दी जा रही है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से अलग होकर नया व्यापार मंडल बनाने वाले व्यापारियों और सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सदस्यता नहीं दी जाएगी। गल्ला विक्रेताओं की अपनी यूनियन होती है।

सुशील साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें