फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की दी सख्त चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले दो दिन से कुछ नासमझ लोग सोशल मीडिया में अफवाह फैलाकर लोगों को पैनिक कर रहे हैं। इसके बाद एसएसपी पीएन मीणा ने कठिन समय बताते हुए आम लोगों से अपील की है कि भ्रामक सूचना, अफवाह सोशल मीडिया में डालने से बेवजह दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसी सूचनाओं से स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों के लिए मुसीबत बढ़ सकती है जो संक्रमण काल में लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से एक दूसरे की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। एसएसपी ने किसी भी किस्म की गलत सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

मालूम हो सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर बीते दिन पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। इसके अलावा भिकियासैंण क्षेत्र से भी एक सार्वजनिक पत्र से अफवाह फैली कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस महकमा देर रात तक मामले की तहकीकात में लगा रहा। बाद में अफवाह झूठी निकली। बाहर से आए एक नागरिक को सिर्फ 14 दिन तक कम से कम लोगों से मिलने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें