चौखुटिया में हुई बैठक में मौजूद रामभक्त।
- फोटो : ALMORA
द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा)। श्रीराम मंदिर सभी का आस्था का केंद्र है। सदियों बाद इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसके निर्माण में सहयोग दें। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र ने यहां हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समर्पण निधि एकत्रीकरण के दौरान राम मंदिर के इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मंदिर निधि समर्पण अभियान के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान जिला प्रचारक राकेश, नगर प्रचारक नीरज, दीपक शर्मा, दीप पांडेय, समिति अध्यक्ष मदन मोहन पांडेय, नवराज भट्ट, खजान चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
उधर चौखुटिया में सरस्वती शिशु मंदिर में हुई खंड स्तरीय बैठक में देवेंद्र ने कहा कि इस अभियान को मंजिल तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग दें।
विकास खंड के तमाम ग्राम पंचायतों से पहुंचे राम भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंद्रह जनवरी से पांच फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में समर्पण भाव से जुट जाएं। बैठक में संघ के जिला प्रचारक राकेश, सह विभाग संघ चालक विष्णु, दीप पांडे, दीपक शर्मा, हरीश नेगी, कैलाश कांडपाल और खंड स्तरीय और ग्राम टोलियों से जुड़े सभी पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन श्रीकृण जोशी ने किया।