फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ सल्ट इकाई आगे आई जरुरतमंदों की मदद को

विज्ञापन
जरुरतमंदों को राशन समेत अन्य सामग्री वितरित करते राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/मौलेखाल। राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी ने शिक्षकों के सहयोग से 4.50 लाख रुपये जुटाए हैं। इस राशि से जिला प्रशासन की ओर से संचालित रोटी बैंक समेत सभी ब्लॉकों में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री दी जा रही है। इसमें चावल, तेल, आलू, मसाले, सब्जी आदि शामिल है। मंडलीय मंत्री डॉ. कैलाश डोलिया और जिला अध्यक्ष हीरा बोरा ने बताया कि अल्मोड़ा में 1.11 लाख, सल्ट ब्लॉक में 1.35 लाख, चौखुटिया में 1.15 लाख, ताड़ीखेत ब्लॉक में 85 हजार रुपये की राशि जमा की है। सल्ट ब्लॉक के शिक्षकों ने ग्राम मोहान में मजदूरों के लिए बनाए गए सेल्टर होम में सौ-सौ किलो आटा, चावल, 50-50 किलो आलू, गोभी बांटी। ग्राम मोहान, मरचूला चौकी और सल्ट थाने में सैनिटाइजर, मास्क बांटे जबकि जालीखान, जसपुर, नैकणा, पैसिया, चांच, कालीगाड़, कफल्टा, दाड़मी, पिपना, रामपुर, झीपा, कोला आदि गांवों में प्रधानों के माध्यम से मास्क, सैनिटाइजर, राशन के पैकेट दिए। इस पैकेज में 10 दिन की जरूरत का आटा, चावल, नमक, तेल, हल्दी, मिर्च, साबुन, बिस्किट, दाल, चीनी शामिल है। इससे पहले भी सल्ट कार्यकारिणी ने लॉकडाउन के दौरान रामनगर में फंसे 40 परिवारों की मदद की थी। इस दौरान जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, प्रांतीय प्रवक्ता सुंदर कुंवर, अनिल कड़ाकोटी ब्लॉक अध्यक्ष सल्ट नीरज सचान, उपाध्यक्ष आर संगठन मंत्री अजय मधवाल, दीप जोशी, नीरज वर्मा, राजेंद्र जोशी, कैलाश रावत, धन सिंह धौनी, कमलेश जोशी, गोविंद रावत, राजू मेहरा, जगदीश पांडे आदि थे।
विज्ञापन

सोमेश्वर पुलिस ने बांटा राशन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस भी गरीबों को राशन बांटकर मदद कर रही है। थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी लोगों को दूरी बनाकर रहने को प्रेरित कर गरीबों को खाद्यान्न दिला रहे हैं। पुलिस की पहल के बाद स्थानीय निवासी दलीप सिंह अधिकारी, शादाब अहमद, राजेंद्र वर्मा, प्रकाश पांडे, पुष्कर बोरा, शिवराज भाकुनी ने भी लोगों की मदद की है।
जिला सहकारी बैंक और कार्मिकों ने सीएम राहत कोष में दिए 10.14 लाख
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा और बैंक के कार्मिकों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 10.14 लाख रुपये की राशि दी गई है। बैंक के अध्यक्ष ललित मोहन सिंह लटवाल ने बताया कि बैंक की ओर से 8.50 लाख रुपये और कर्मचारियों के एक दिन के वेतन की राशि 1.64 लाख रुपये सहकारिता मंत्री के माध्यम से सीएम राहत कोष में प्रदेश से जमा कराई गई है। बैंक के सचिव और महाप्रबंधक नरेश चंद्र और जिला सहायक निबंधक राजेश चौहान ने बताया कि बैंक ग्राहकों की हरसंभव मदद कर रहा है। बैंक के सभी एटीएम को रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें