फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लगातार बारिश से रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे पर भू-धंसाव, खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रानीखेत-हल्द्वानी हाईवे पर ट्रांजिट कैंप के पास भू-धंसाव होने से आधी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कलमठ धंसने के कारण सड़क का एक हिस्सा टूट गया है जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जारी बारिश के चलते ट्रांजिट कैंप के पास सड़क धंसने लगी जिससे मार्ग की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। फिलहाल इस मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है लेकिन यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंचने या यातायात बाधित होने की आशंका बनी है।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय करते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
-
कोट - सड़क की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग की ओर से मेड़ बनाई गई है जिससे कोई दुर्घटना न हो। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी। - अजय टम्टा, सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड, लोनिवि रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें