अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते गांव बचाओ संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के आसपास के गांवों को पालिक में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना 33 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने गांवों को जल्द पालिका सीमा से बाहर नहीं रखने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि समिति के आंदोलन को एक माह से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक शासन प्रशासन ने इस मामले में सकारात्मक रुख नहीं अपनाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। धरने में समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ, अशोक ग्वासीकोटी, अंबी राम, तारी राम, हरीश लाल, केपी जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, घन सिंह बिष्ट, दीवान धपोला, बसंत लाल, राजू गिरी, आनंद सिंह कनवाल, बाला दत्त कांडपाल, हर्ष कनवाल, गरिमा बिष्ट, चंदन रावत, देवी दत्त लखचौरा, दीवान भाकुनी, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल, संतोष लाल, दिनेश चंद्र आदि बैठे।