फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ें : भट्ट

Sat, 22 Dec 2018 11:55 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
माउंट सिनाय के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गनियाद्योली स्थित धमाईजर में माउंट सिनाय स्कूल के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने छात्र-छात्राओं से मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिताओं का है। छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतियोगी कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के उच्चारण ने खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन


 प्रधानाचार्य पाली सैमुअल और सेवानिवृत्त कर्नल एडी सैमुअल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर प्रदेश अध्यक्ष खासे प्रभावित नजर आए। अभिभावकों से उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह जसवाल, चंदन भगत, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, ध्यान सिंह नेगी, कैलाश बिष्ट, विनोद उपाध्याय, राम सिंह, ललित मोहन पांडे, सेवानिवृत्त कर्नल जीएस बिष्ट, आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, पंकज सती, प्रभात मेहरा, बृजेश जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें