अल्मोड़ा। यूपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए बृहस्पतिवार को देघाट बिजली घर में शिविर लगाया। शिविर में 15 से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों का भुगतान कर, बिल संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई।
उपखंड अधिकारी भिकियासैंण तसनीफ अनवर ने बताया कि 24 को भतरौंजखान में शिविर लगाकर उपभोेक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। बताया कि 25 को स्याल्दे बिजलीघर, 27 को बासोट, 28 को मासी बिजलीघर और 29 को टानी में शिविर लगाया जाएगा।