अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में वक्ताओं ने देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए।
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन नालों और रास्तों तो जल्द पूरा किया जाए। घरों के पानी का निकास समुचित तरीके से किया जाए। जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाया जाए। बेतालेश्वर मंदिर से मुख्य सड़क लोअर माल रोड तक बेहतर मार्ग बनाने के लिए पूर्व में कई बार प्रस्ताव दिए गए लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी और संचालन लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया। बैठक में रघुवीर सिंह नैनवाल, हयात सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, हयात सिंह गैड़ा, डॉ. भूपेंद्र वल्दिया, कैलाश जोशी, चंदन सिंह, जसोद सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।